फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले की 1497 सरकारी संपत्तियों पर भी है वक्फ का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। तमाम विरोध के बीच वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है। जिले में भी वक्फ की 9814 संपत्तियां हैं, लेकिन खास बात यह है कि इसमें 1497 सरकारी संपत्तियों पर भी वक्फ का दावा है, जो वक्फ के रजिस्टर में दर्ज है।
हालांकि जिला प्रशासन की तरफ से पिछले दिनों हुए सर्वे के बाद शासन को भेजी गई रिपोर्ट में एक भी सरकारी संपत्ति वक्फ के नाम पर दर्ज नहीं है।
दरअसल, जिले में वक्फ संपत्ति 9814 है। केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए पोर्टल वामसी (वक्फ मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया) पर दर्ज संपत्तियों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो जिले की पांचों तहसीलों में 1497 सरकारी संपत्तियां ऐसी है, जो वक्फ के रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज है। इनका क्षेत्रफल करीब 444 हेक्टेयर है। इनमें सबसे अधिक संपत्ति सदर तहसील में है, जबकि सबसे कम संपत्तियां बेहट तहसील में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन की तरफ से शासन को जो रिपोर्ट भेजी गई है उसमें ऐसी कोई भी सरकारी संपत्ति नहीं है, जो वक्फ के रिकॉर्ड में दर्ज हो। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि वक्फ अपने रिकॉर्ड में उन्हें किस आधार पर दर्ज दर्शा रहा है। उधर, जिला प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि जिले में कोई भी सरकारी संपत्ति वक्फ के नाम पर दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें