फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वसंत पंचमी पर खूब लड़े पेंच, युवाओं ने की पतंगबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में वसंत पंचमी का पर्व आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को पर्व के चलते सुबह से ही पतंगबाजी का दौर शुरू हुआ। दिनभर पूरे उत्साह के साथ लोगों ने पतंगबाजी करते हुए पेंच लड़ाए। कुछ लोगों ने छतों पर डीजे भी रखे हुए थे। घरों और मंदिरों में जाकर लोगों ने आस्था के अनुसार वसंत पंचमी का पर्व मनाया।
विज्ञापन

पर्व के चलते युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही लोग छतों पर चढ़ गए और पतंगबाजी शुरू कर दी। कई लोग पतंग की दुकानों पर पहुंचे और मांझा, साद्दी व पतंगें आदि खरीदीं। सुबह करीब नौ बजे तक आसमान में चारों तरफ रंग-बिरंगी पतंगे उड़ रहीं थीं। महिलाएं, बच्चे और युवा पीले रंग के कपड़े पहने हुए पतंगबाजी करने में व्यस्त थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें