फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस ने पकड़ा नशीली दवाइयों का जखीरा, सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर कोतवाली और चिलकाना पुलिस ने राधा कॉलोनी में छापा मारकर एक मकान से नकली दवाइयों का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने सप्लायर को मौके से पकड़ा है, जबकि मकान मालिक और उसका एक अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। दवाइयों की सप्लाई ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही थी। पकड़ी गईं दवाइयां दस लाख रुपये की हैं।
रविवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना चिलकाना पुलिस को क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा नशीली दवाइयां सप्लाई करने की जानकारी मिली। इसके बाद चिलकाना व शहर कोतवाली पुलिस ने राधा विहार कॉलोनी में एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मकान से नवीन सैनी निवासी अब्दुल्लापुर अहाड़ी को गिरफ्तार किया, जबकि मकान मालिक व एक अन्य साथी भाग निकला।
विज्ञापन

मकान से 62,400 नशीले कैप्सूल और 6600 गोलियां और 4100 इंजेक्शन बरामद हुए। जांच के लिए औषधि निरीक्षक को बुलाया गया। सभी दवाइयां नशीली पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर नशीली गोलियां, इंजेक्शन और कैप्सूल आदि का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन

उसके दोनों साथी पहले से दवाइयों का काम करते हैं। उनके आयुर्वेदिक मेडिकल स्टोर हैं, जिस कारण उनके दवाइयों के बड़े सप्लायरों से अच्छे संबंध हैं। इन संबंधों का फायदा उठाकर उन सप्लायरों से नशीली गोलियां, इंजेक्शन और कैप्सूल मंगा लेते थे। नशीली दवाइयों को एक साथी के मकान में रखते थे। थोड़ी-थोड़ी नशीली दवाई और इंजेक्शन ले जाकर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें