सहारनपुर। पिछले एक सप्ताह में कई सब्जियों के भाव में उछाल आया है। इसमें लौकी, भिंडी, गोभी सहित अन्य सब्जियां शामिल हैं। इनके भाव में बढ़ोतरी का कारण फरवरी महीने में बारिश और भाडे़ में वृद्धि को माना जा रहा है।
मंडी में एक सप्ताह में लौकी के थोक भाव में आठ रुपये प्रति किलो का उछाल आया है। 12 रुपये प्रति किलो बिकने वाली लौकी का औसत भाव 20 रुपये तक पहुंच गया है। एक सप्ताह पहले भिंडी का मंडी में औसत थोक भाव 55 रुपये प्रति किलो चल रहा था, जो अब बढ़कर 62 रुपये हो गया है। पांच रुपये प्रति किलो बिकने वाली गोभी अब 11 रुपये पर पहुंच गई है। बैंगन का भाव भी इस दौरान 15 से 18 रुपये प्रति किलो तक चला गया। हालांकि आलू, प्याज और टमाटर के भाव स्थिर हैं। मंडी सचिव अशोक गुप्ता ने बताया कि फरवरी महीने में हुई बारिश के चलते जनपद में सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। इसलिए स्थानीय सब्जियां पछेती हो गईं। भिंडी एवं बैंगन गुजरात के अहमदाबाद, टमाटर महाराष्ट्र के नासिक एवं पंजाब के मलेर कोटला, प्याज नासिक और राजस्थान के सीकर से आ रही है। ये सब्जियां दूसरे राज्यों से आ रही हैं। भाडे़ में वृ िका असर भी सब्जियों के भाव पर पड रहा है।
सब्जियों के औसत थोक भाव प्रति किलो
सब्जी 18 मार्च 25 मार्च
लौकी 12 रुपये 20 रुपये
भिंडी 55 रुपये 62 रुपये
गोभी 05 रुपये 11 रुपये
बैंगन 15 रुपये 18 रुपये
आलू 07 रुपये 07 रुपये
प्याज 13 रुपये 13 रुपये
टमाटर 20 रुपये 22 रुपये
नोट: मंडी के थोक भाव।