फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक पहाड़ियों में दून हाईवे पर तीन घंटे तक रहा जाम

Wed, 21 May 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
दून हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। श्रोत राहगीर
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डाट काली मंदिर के निकट ट्रक पलटने से यातायात बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक दून हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस द्वारा ट्रक हटवाने के बाद ही आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे देहरादून की ओर से आ रहा गत्ते से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर बीचोबीच पलट गया। उसमें भरा गत्ता सड़क पर बिखरने के कारण यातायात बाधित हो गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। थोड़ी ही देर में दोनों तरफ पांच से छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दून हाईवे पर सफर कर रहे यात्रियों को जाम में फंसे रहने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में पेयजल के लिए भी लोग तरसते रहे। इस क्षेत्र में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं है, ऐसे में अपने प्रियजनों से भी जाम में फंसे लोग संपर्क नहीं कर सके।
सूचना के बाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रक को हटवाकर एक साइड कराया गया। इसके बाद करीब दो बजे आवागमन सुचारू हो सका। शिवालिक की पहाड़ियों में जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन इस समस्या से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं है। जाम में फंसने पर सबसे ज्यादा दिक्कत सहारनपुर से देहरादून अस्पताल के लिए रेफर होने वाले गंभीर रोगियों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें