फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर जमकर हंगामा

Sat, 15 Feb 2025 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शनिवार को ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

दरअसल, प्रसव पीड़ा होने पर महिला को थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे ऑपरेशन थियेटर से अस्पताल के एक कमरे में भर्ती किया। आरोप है कि दो घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसका शरीर ठंडा पड़ गया। परिजनों ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन को दी, लेकिन महिला की हालत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई है। पति का आरोप है कि स्टाफ ने इंजेक्शन लगाने की बात कही, जिससे उसे नींद आएगी। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ।
परिजन उसे दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन महिला की हालत देखकर चिकित्सकों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पता लगने पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन अभी तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें