सहारनपुर। डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने औषधि आयुक्त शशि मोहन गुप्ता का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी और व्यापारी साइकिल के दो पहिए हैं, यदि दोनों का सामंजस्य ठीक रहे तो गाड़ी सही चलती है।
घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विभाग और व्यापारियों में सही सामंजस्य बनाने पर जोर दिया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अध्यक्ष विजय सैनी, महामंत्री सुनील ठाकुर, कोषाध्यक्ष विवेक चौहान, चेयरमैन गिरीश तलवार, सुनील ठाकुर आदि ने भी विचार रखे। संचालन विपिन ठाकुर और प्रेम सागर ग्रोवर ने किया। अध्यक्षता सुरेश ग्रोवर ने की। इस दौरान अंशुल गुप्ता, आशीष मित्तल, विवेक मित्तल, विवेक शर्मा, वरुण गोयल, कंवलजीत, आदित्य सैनी, हरवेंदर सैनी, आशीष खरबंदा, नवीन खुराना, नीरज कामरा, सन्नी अरोरा, विनय वत्स, जाकिर खान आदि रहे।