फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथे पर लकीरें, हर समय गुस्से में रहते हैं बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने गंगोह में रैली के दौरान अपने संबोधन में कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी के नौजवानों की सोच से लखनऊ में बैठे बाबा बहुत दूर हैं। उनकी समझ में युवाओं की बात नहीं आती, हमेशा गुस्से में रहते हैं, आंखें लाल रहती हैं। उनके माथे पर लकीरें रहती हैं, बस गुर्राते रहते हैं। जयंत ने कहा कि उनकी हंसते हुए फोटो सिर्फ तभी देखने को मिलती है, जब गोवंश के पास खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसी भाषा बोलते हैं कि जो नौकरी दिलाने में दलाली करेगा, उसकी छाती पर बलडोजर चलवा देंगे, यह एक योगी को शोभा नहीं देती।
जयंत चौधरी ने कहा कि मैं व्यक्तिगत कटाक्ष कर रहा हूं, लेकिन योगी जी आपका दुश्मन नहीं हूं, बल्कि आपका भला सोचता हूं। इसलिए जब आपसे इतनी फाइलें संभाली नहीं जा रही हैं, राज-पाठ छोड़ दो, सिर पर फल फूल की टोकरी रखो और पूजा पाठ में लग जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी को लेकर दिया रणनीतिक बयान
सहारनपुर। गंगोह की रैली में नोमान मसूद और उनके बेटे हमजा मसूद के नाम के बार बार नारे लगते रहे। उम्मीद थी कि रैली के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा भी होगी, लेकिन जयंत चौधरी बेहद सधे हुए अंदाज में रणनीतिक घोषणा कर गए। उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है, एक ही बॉल बची है, उस पर छक्का मारना है, लोग जानना चाहते हैं कि चुनाव में क्या होगा। उन्होंने कहा कि मसूद खानदान और चौधरी साहब के खानदान से हमारे पीढ़ी दर पीढ़ी रिश्ते रहे हैं, इनका सम्मान आगे भी होता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समझदार को इशारा ही काफी होता है। ऐसा कहकर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं होगी। क्योंकि अभी रालोद और सपा के गठबंधन पर मुहर भी नहीं लगी है। चूंकि गंगोह से चौधरी यशपाल सिंह के पुत्र इंद्रसेन सपा से टिकट के प्रबल दावेदार हैं तो मसूद खानदान से नोमान मसूद की दावेदारी है। ऐसे में प्रत्याशी के नाम की घोषणा करना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें