शेखपुर बिजली घर पर गेट बंद कर धरना प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन बेदी के कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाकियू बेदी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शेखपुरा स्थित बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने विद्युत निगम पर उपभोक्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूप कनेक्शनों और मीटर लगवाने के नाम पर मनमानी और अवैध वसूली की जा रही है। अन्य उपभोक्ताओं के भी बिजली बिल काफी अधिक आ रहे हैं। पूर्व में समस्या रखने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि यदि निगम की टीमों ने मनमानी बंद नहीं की तो लगातार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन किसानों और उपभोक्ताओं को निगम के कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। उन्हें एकजुट कर विरोध में आवाज उठाई जाएगी। मोहम्मद हुसैन जिलानी और तौहीद मलिक ने भी यह उत्पीड़न बंद करने की मांग की। धरना देने वालों में विकास शर्मा, मुरसलीन, कमाल नाजिर, राहुल शर्मा, शोभित शर्मा, करण खरबंदा, अशरफ खान, राव पप्पू, करीमुद्दीन, राव रियाजु, कारी आलम, बहार आलम, शावेज कुरैशी, सईदा, मुनेश सैनी, मोनू मलिक, इमरान, राव परवेज, आरिफ, विकास शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।
शेखपुर बिजली घर पर गेट बंद कर धरना प्रदर्शन कर विद्युत अधिकारी को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यून?- फोटो : SAHARANPUR