फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराहती रही महिला, दो घंटे नहीं हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। सीएचसी बेहट में एक महिला रोगी दो घंटे तक दर्द से कराहती रही, लेकिन उसे आपातकालीन सेवा नहीं मिल सकी। आरोप है कोई भी चिकित्सक सूचना देने के बाद भी सीएचसी नहीं पहुंचा। परिजनों के हंगामा करने के बाद एक डॉक्टर मौके पर पहुंचे, उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। यह हालात तब है, जब पूरा स्टाफ सीएचसी परिसर में बनी आवासीय कॉलोनी में ही रहता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह 10 बजे कस्बे के मोहल्ला महाजनान निवासी जावेद अपनी पत्नी गुलिस्ता को लेकर बेहट सीएचसी पहुंचा। जावेद ने बताया उसकी पत्नी को पेट में दर्द हो रहा था, इस कारण वह बुरी तरह तड़फ रही थी, लेकिन वहां कोई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नहीं था। पीड़ित ने बताया कि उसने सूचना पट से ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल फोन किए, लेकिन किसी ने भी उसकी कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद सूचना पर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिला के पति ने बताया पिछले दो घंटे से उसकी पत्नी दर्द से तड़प रही है, लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। परिजनों के हंगामा करने और मीडिया के पहुंचने की खबर पर अस्पताल परिसर में ही मौजूद स्वास्थ्य कर्मी वहां पहुंचे और महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डा. विकास ने बताया वार्ड ब्वाय व फार्मेसिस्ट को रोगी के परिजनों ने फोन किए थे, उन्हें उनके यहां होने की जानकारी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें