फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलाल खेड़ी की टीम ने 70 रन से सहारनपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। नगर के निकटवर्ती गांव रनियाली मार्ग पर स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में एक दिवसीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें बलाल खेड़ी की टीम ने सहारनपुर की टीम को 70 रन से हराया।
विज्ञापन

बलाल खेड़ी गांव की टीम के कप्तान संजीव शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 15 ओवर में दो विकेट खोकर 217 रन का विशाल लक्ष्य विपक्ष सहारनपुर की टीम के समक्ष रखा। बलाल खेड़ी की तरफ से बल्लेबाजी करते नीरज शर्मा ने 48, पिंकू वर्मा ने 35, खालिद मलिक ने ताबड़तोड़ खेलते सर्वाधिक 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को बड़ा स्कोर देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर की टीम बलाल खेड़ी तेज गेंदबाजों के सामने जूझती नजर आई। पूरी टीम मात्र 14.3 ओवर में 147 रन के योग पर आउट हो गई। 70 रन के बड़े अंतर से बलाल खेड़ी ने यह मैच अपने नाम किया। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए संजय कुमार ने तीन, राजू राठौर ने दो, देशराज, नीरज शर्मा ओर योगेश ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ दा मैच सर्वाधिक रन बनाने वाले खालिद मलिक को दिया। मैच के अंपायर निगम व निक्की राठौर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें