सहारनपुर के देवबंद में कस्बे के बाबू लाल एंड संस की दुकान के बाहर से एक महिला ने खुलेआम साइकिल चोरी कर ली। यह पूरी घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरी की इस वारदात को देखने के बाद लोगों को जल्दी से यकीन भी नहीं हुआ। इस दौरान लोगों के बीच यह चर्चा रही कि क्या महिला इस तरह साइकिल चोरी कर सकती है।
विज्ञापन
वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह वारदात शुक्रवार की बताई जा रही है।