दिल्ली रोड़ स्थित एक होटल में विद्युत निगम के एमडी को ज्ञापन देते कांग्रेस नेता संजय वालिया व कार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युुत निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके साथ ही विद्युत निगम के एमडी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
शुक्रवार की देर शाम पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंधक निदेशक दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मंडलीय समीक्षा के लिए पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एमडी को ज्ञापन सौंपा, साथ ही विद्युत निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। संजय वालिया ने कहा कि विभागीय कर्मचारी व अधिकारी जनता का शोषण कर रहे हैं। छोटे-छोटे कामों के लिए अवैध धन की मांग की जाती है। विद्युत चोरी करने वाले उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर छोड़ दिया जाता है, जबकि निर्दोष उपभोक्ताओं को कार्रवाई का डर दिखाया जाता है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान अशोक सैनी, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, सेठपाल सैनी, बबलू कश्यप, मोनू कश्यप, रामकुमार, विभू वर्मा, विपुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।