फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

102 एंबुलेंस के पहिए थमे

विज्ञापन
जिला परिसर में हड़ताल कर प्रदर्शन करते एंबुलेंस चालक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मानदेय में की जा रही कटौती से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मचारियों (चालकों और परिचालकों) ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसकी वजह से सेवा पूरी तरह ठप हो गई है, जिसका खामियाजा जनता खासकर गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

102 एंबुलेंस सेेवा गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक लाने और अस्पताल से घर छोड़ने के लिए है। जनपद में 32 एंबुलेंस सेवा में हैं। मगर उक्त एंबुलेंस पर तैनात 128 कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल शुरू कर दी है। इसकी वजह मानदेय में भारी कटौती होना बताया जा रहा है। नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में व्यवस्थापकों के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा प्रकट किया। कर्मचारियों ने बताया कि बीते छह माह से उनका मानदेय कटकर आ रहा है। लखनऊ में बैठे अधिकारी कह रहे हैं कि उपस्थिति पूरी नहीं है, जबकि वह लगातार काम पर हैं। स्थानीय अधिकारी बताते हैं कि वह उपस्थिति पूरी भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह न्याय दिलाने के लिए डीएम और सीएमओ से भी गुहार लगा चुके हैं, मगर कोई समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में उन्हें हड़ताल करनी पड़ी है। जब तक समस्या दूर नहीं हो जाती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शनकारियों में संजीव कुमार, रवि कुमार, मनीष कुमार, देवराज, देवेंद्र, पंकज आदि शामिल रहे।
102 एंबुलेंस कर्मियों की समस्या प्रदेश स्तर की है। पूरे प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर हमने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। कोशिश यही है कि सेवा प्रभावित ना हो। - डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें