फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जलभराव बना समस्या

विज्ञापन
सहारनपुर हकीकत नगर रोड़ पर सड़क हुऐ गड़ढे पर हुआ जलभराव से जाते वाहनो पर लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। नतीजा अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 27.4 पर आ गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। उधर, शहर के अनेक इलाकों में बारिश आफत बन गई। सड़क और कॉलोनियों के साथ ही कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन और विद्यालयों तक में जलभराव रहा।
विज्ञापन

जनपद में बीते करीब दस दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे बूंदाबांदी हुई थी। मगर आधी रात के बाद करीब चार घंटे की बारिश हुई। शुक्रवार की सुबह मौसम में हल्की ठंडक रही, जिसकी वजह से कई लोगों को अपने कूलर और एसी बंद करने पड़े। दिन भर बूंदाबांदी और बादलों के छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। जो अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 33.5 डिग्री सेल्सियस था, वह 27.4 पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 26.6 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23.5 पर आ गया। उधर, झमाझम बारिश की वजह से कलक्ट्रेट, पुलिस लाइन, स्टेडियम के गेट, गांधी पार्क स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर और शहर की कॉलोनियों में जलभराव रहा। दिल्ली रोड स्थित हसनपुर में आईटीसी रोड से सटी गलियों में जलभराव हुआ। हसनपुर सड़क की एक साइड पर निकासी की व्यवस्था नहीं होनेे से सड़क नहर में बदली नजर आई। इसके अलावा चंद्रनगर, ओजपुरा, नवीन नगर, गढ़ी मलूक, मूंगागढ़ आदि जगहों पर भारी जलभराव रहा।
मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को मिलाकर कुल 58 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई।
सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल
इन दिनों सड़कों पर सीवर लाइन डालने और स्मार्ट रोड बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़कों को खोदकर छोड़ा गया है। बारिश की वजह से उक्त सड़कों पर कीचड़ होने की वजह से राहगीरों को निकलने में परेशानी रही। इसके अलावा बरसात की वजह से शहर की अन्य सड़कों की हालत भी खस्ताहाल बनी हुई है।

सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड़ पर ह़ुऐ गड़ढो में भरे पानी से बचकर जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में स्टेडियम गेट पर हुआ जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में गांधी पार्क स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर हुआ जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में हुई बरसात में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर हुआ जलभराव- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें