फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ढमोला नदी का बढ़ा जलस्तर, गांव का संपर्क जनता रोड से कटा

Sun, 12 Jul 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ढमोला नदी के रपटे पर नहाते बच्चे। संवाद 
विज्ञापन
पुवांरका। लगातार बरसात से ढमोला नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव का संपर्क जनता रोड से कट गया है। जान जोखिम में डालकर ग्रामीण नदी को पार कर रहे हैं। उधर, चिलकाना के गांव दुमझेड़ी और पटनी में तालाब का पानी धार्मिक स्थल तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

दो दिन तक चली बरसात से नदियां उफान पर आ गई थीं। क्षेत्र गांव ढमोला के पास बह रही ढमोला नदी में भी जलस्तर बढ़ गया, जिससे गांव का संपर्क जनता रोड की तरफ से कट गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का बहाव तेज है और गहराई भी ज्यादा है। ट्रैक्टर चालक के साथ दोपहिया वाहन चालक भी जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर रहे हैं। मुख्य मार्ग पर नदी का पानी आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए ग्रामीणों को दस किलोमीटर अधिक सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा गांव ढमोला के पास नदी का निरीक्षण किया गया था लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्राम प्रधान मुलकीन अहमद का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक आशु मलिक को समस्या से अवगत कराया गया है। विधायक ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

उधर, चिलकाना के गांव दुमझेड़ी और पटनी में तालाब का पानी धार्मिक स्थल तक पहुंचने की सूचना के बाद नायब तहसीलदार सदर मुकर्रम खान अपनी टीम के साथ गांव दुमझेड़ी पहुंचे और तालाब के पानी की निकासी न होने से उत्पन्न हालात की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के संबंध में जानकारी जुटाई। दुमझेड़ी में दो दिन से तालाब का पानी सड़क तथा घरों में जमा है। मुकर्रम खान ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए खंड विकास अधिकारी से वार्ता की जा रही है। इसके बाद उन्होंने गांव पटनी पहुंचकर वहां की स्थिति का भी निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि गांव दुमझेड़ी में ग्राम सचिव विक्रम सिंह तथा गांव पटनी में ग्राम सचिव बिजेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया है। गांव पटनी में जमा पानी की निकासी शुरू करा दी गई है। दोनों ग्राम सचिव को स्थिति का आकलन कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें