फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंतजार खत्म, वाहनों के लिए खोली रेलवे ओवरब्रिज की एक साइड

Fri, 16 Jan 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे (709 बी) पर स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल पुल की एक साइड शुरू की गई है, जिससे वाहन चालकों के चेहरे खिल उठे हैं। इस पुल के खुलने से रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले भारी जाम से लोगों को बड़ी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। इस दौरान स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं, जिससे घंटों समय बर्बाद होता था। बृहस्पतिवार को एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह की देखरेख में पुल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया।

इंजीनियर सोनू सिंह ने बताया कि अभी केवल छोटे वाहनों को पुल से निकाला जा रहा है, जबकि बड़े वाहन पूर्व की भांति सर्विस रोड से ही गुजरेंगे। उन्होंने बताया कि अगले 15 दिनों में एक साइड का काम पूरी तरह संपन्न कर दूसरी साइड पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने कहा कि ओवरब्रिज की एक साइड शुरू होने से जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। वहीं, विधायक देवेंद्र निम ने इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि वे इस समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत थे।


स्थानीय निवासी मुकेश शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तीन वर्षों से जाम की मार झेल रहे लोगों के लिए यह बड़ी राहत है। वहीं, विपिन ने बताया कि जाम के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती थी और सहारनपुर जाने में भी काफी समय लगता था, अब यह सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें