फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बड़ा बदलाव, महानगर के चारों कोनों पर बैठेंगे निगम के अधिकारी

Fri, 16 Jan 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नागरिकों की भागदौड़ को कम करने के लिए नगर निगम जोनल व्यवस्था लागू करने जा रहा है, जो संभवत: इसी महीने से शुरू हो जाएगी। इसके बाद नागरिकों को निगम से संबंधित कार्यों जैसे गृहकर एवं जलकर, पथ प्रकाश, पेयजल, सफाई, जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र आदि के लिए नगर निगम के मुख्य कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। वह अपने नजदीकी जोनल ऑफिस में यह सब कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम ने तीन जोनल और एक मुख्य जोनल ऑफिस बनाया है। मुख्य जोनल ऑफिस नगर निगम में है, जबकि जोनल ऑफिस नुमाइश कैंप में टंकी के नीचे, हकीकतनगर में टंकी के नीचे और दिल्ली रोड स्थित गांव मनोहरपुर में परिषदीय विद्यालय परिसर में बना है। इन विशाल भवनों को बने करीब तीन साल हो गए हैं, लेकिन नगर निगम अभी तक जोनल व्यवस्था शहरवासियों को नहीं दे सका है। नतीजा, नगर निगम से संबंधित किसी भी कार्य के लिए शहर की दूरस्थ कॉलोनियों से भी लोगों को नगर निगम कार्यालय आना पड़ता है, जिसकी दूरी दस किलोमीटर तक बैठती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
नगर निगम ने नुमाइश कैंप और हकीकतनगर में बने जोनल ऑफिसों को शुरू करने का निर्णय लिया है। इन ऑफिस में फर्नीचर आदि डलवा दिया गया है। बिजली कनेक्शन भी पहले से लगा है। केवल नगर निगम से फाइलें, कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज शिफ्ट किया जाना बाकी है। इन कार्यालयों में अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, टैक्स विभाग के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और बाकी स्टाफ बैठेगा।
विज्ञापन


इन्हें दिए गए निर्देश
नगर आयुक्त ने कर निर्धारण अधिकारी श्रुति महेश्वरी को जोनल ऑफिस हकीकतनगर के जोनल अधिकारी की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने गृह कर, जन्म एवं मृत्यु अनुभाग, स्वास्थ्य अनुभाग, निर्माण अनुभाग, लाइट व जलकल विभाग कार्यों के लिए संबंधित अधिकारी/अवर अभियंताओं की तैनाती की है। नुमाइश कैंप स्थित जोन ऑफिस के लिए सहायक नगर आयुक्त जेपी यादव को जोनल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें भी जोनल ऑफिस में बैठकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


जोनल व्यवस्था लागू कर दी गई है। फिलहाल नुमाइश कैंप और हकीकतनगर के जोनल ऑफिस शुरू किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह जोनल ऑफिस से कार्य संपादित करें। इससे नागरिकों की भागदौड़ कम होगी। साथ ही नगर निगम के मुख्य कार्यालय में भीड़ कम होगी।
विज्ञापन

-शिपू गिरि, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें