फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वायरल तोड़ रहा शरीर, तीन से पांच दिनों में नहीं उतर रहा बुखार

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी पर लगी मरीजों की लाइन
विज्ञापन
- मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच वायरल संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन


- मरीजों में तेज बुखार, शरीर दर्द, जोड़ों में दर्द और गले में खराश के लक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वायरल बुखार मरीज का शरीर तोड़ रहा है। बुखार के साथ मरीज का गला भी बैठ रहा है। वायरल बुखार उतरने में करीब तीन से पांच दिन का समय ले रहा है। पूरी तरह ठीक होने में छह दिन तक लग रहे हैं। चिकित्सक दवा देने के साथ-साथ पर्याप्त आराम और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दे रहे हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी 400 से अधिक पहुंच गई हैं। ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण से पीड़ित पहुंच रहे हैं। संक्रमण में शरीर दर्द अधिक देखने को मिल रहा है। कई मरीज बुखार उतरने के बाद भी कमजोरी और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत कर रहे हैं। वायरल आमतौर पर दो से तीन दिन में उतर जाता था, लेकिन इस बार कई मरीजों में एक सप्ताह तक दिक्कत बनी रह रही है। अधिकांश मामलों में पैरासिटामोल, पर्याप्त आराम, तरल पदार्थ, पौष्टिक भोजन से मरीज ठीक हो रहे हैं। हालांकि लंबे समय तक तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत, कान में दर्द, गले में मवाद, संक्रमण बढ़ने पर जांच के बाद इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से आते ही ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें
एसबीडी जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि इस मौसम में हर साल वायरल बुखार के मरीज बढ़ते हैं। वायरल बुखार से बचने में सावधानी ही बचाव है। गर्मी में बाहर से आते ही ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें। खुले में रखे खाद्य पदार्थों से भी बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें