संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम ने कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देश पर कांवड़ मार्गों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
निगम ने जनपद के कांवड़ मार्गों पर 3,829 विद्युत पोलों पर रैपिंग कराई है। इनमें से 327 संवेदनशील स्थानों, विशेषकर मंदिरों के पास, पोलों को पीवीसी पाइप से विशेष सुरक्षा दी गई है। इसके अतिरिक्त, 518 ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। लाइन सुधार कार्यों के तहत 576 जगहों पर ढीले तारों को ठीक किया गया है। 182 स्थानों पर लाइन गार्डिंग की गई, जबकि 130 टूटे और तिरछे पोलों को दुरुस्त किया गया। 668 जम्परों को भी टाइट किया गया है। कांवड़ शिविरों में बिजली के लिए 12 शिविरों को अस्थायी कनेक्शन जारी किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए 308 बिजली कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से 327 संवेदनशील पोलों पर पीवीसी पाइप लगाए गए हैं। 518 ट्रांसफार्मरों के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है ताकि कोई दुर्घटना न हो। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 308 बिजली कर्मचारियों को तैनात किया गया है। ये कर्मचारी यात्रा मार्ग पर लगातार निगरानी रखेंगे और त्वरित कार्रवाई करेंगे।