फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की जमीन से उठाई जा रही मिट्टी को ग्रामीणों ने रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। ग्राम हिमामपुर में ग्राम समाज के तालाब व श्मशान की भूमि से बिना अनुमति के हाईवे निर्माण के लिए उठाई जा रही मिट्टी को नवनिर्वाचित प्रधान और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। प्रधान ने हल्का लेखपाल पर मिली भगत कर मिट्टी उठवाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशीन और दो डंपरों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव हिमामपुर में एक पोकलेन मशीन द्वारा ग्राम समाज के तालाब व शमशान की भूमि पर खोदाई करते हुए मिट्टी उठाई जा रही थी। इसकी सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंच हंगामा करते हुए मिट्टी खोदाई कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नीरज सिंह को दी गई। इस पर प्रधान पति अनुराग राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना अनुमति ग्राम समाज तालाब व शमशान की भूमि से मिट्टी उठाने के संबंध में हल्का लेखपाल से पूछा तो वह संतुष्टि पूर्ण उत्तर नहीं दे सके। इस पर प्रधान पति ने उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान एसएन शर्मा को फोन पर जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पोकेलेन मशीन व दो डंपरों को अपने कब्जे में ले लिया।
ग्राम प्रधान नीरज सिंह ने बिना अनुमति व प्रस्ताव के हल्का लेखपाल पर हाईवे निर्माण में मिट्टी भराव के ठेकेदार के साथ मिलीभगत करते हुए ग्राम समाज के तालाब व शमशान की मिट्टी बेचने का आरोप लगाया। जबकि हल्का लेखपाल सुशील कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार ग्राम समाज के तालाब की खोदाई कराई गई है। ग्राम समाज के तालाब व शमशान की भूमि की मिट्टी बेचने के आरोप निराधार हैं। उधर थानाध्यक्ष सोबीर नागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें