सहारनपुर के गांव मानकी में प्रधान बनने के बाद जीत का जश्न मना रहे लोगों पर हारे हुए प्रत्याशी के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव किया गया। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव मानकी में प्रधान बनने के बाद जीत का जश्न मना रहे लोगों पर हारे हुए प्रत्याशी के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव किया गया। हमले में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर घायल कोसर को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल का कहना है कि पुलिस इस मामले में अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज करेगी। मामले की जांच की जा रही है।