फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को नहलाने गए ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
गागलहेडी के गांव चौरादेव में तालाब में डूबे ग्रामीण की तलाश करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। तालाब में पशुओं को नहलाने गए ग्रामीण की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने ग्रामीण के शव को तलाश करके पानी से निकाला। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गागलहेड़ी थाने के गांव चौरादेव निवासी 55 वर्षीय साधुराम यादव पुत्र मंगल सिंह बृहस्पतिवार दोपहर अपने पशुओं को लेकर गांव के बीच स्थित तालाब में नहलाने गया था। जैसे ही वह पशुओं को लेकर तालाब के अंदर गया तो पानी अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। ग्राम प्रधान प्रदीप यादव ने थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद साधुराम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोपहर बाद परिजनों ने बेहद गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें