फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से तिरंगा फहरा कर दी सलामी

Wed, 17 Aug 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कमिश्नरी पर राष्ट्रीय गान गाते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, राजनीतिक कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया। आजादी के जश्न पर देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन


मंडल कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। कलक्ट्रेट में डीएम मोहम्मद शफक्कत कमाल ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन ओपी वर्मा, एडीएम वित्त हरीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर, कर्म सिंह, मंजू त्यागी, संजय शर्मा रहे। कलेक्ट्रेट में पौधरोपण भी किया गया।

विकास भवन में सीडीओ दीपक मीणा ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद परिसर में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर डीडीओ विक्रम सिंह, यश कुमार वर्मा, अर्जुन सिंह त्यागी, राजीव बंसल, विनलोद कुमार शर्मा, तरुण राठौर, नरेंद्र पाल सिंह, बिजेंद्र रहे।
विज्ञापन


बसपा कार्यालय पर ध्वजारोहण के दौरान विधायक रविंद्र मोल्हू, जगपाल सिंह, जोन कोर्डिनेटर नरेश गौतम, लोदी कुमार, माजिद अली, मुकेश द ीक्षित, कुलदीप बालियान, जनेश्वर प्रसाद, विजयपाल सिंह रहे। नुमाइश कैंप स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया एवं राजकुमार मक्कड़ ने ध्वजारोहण किया। इस मौके मयंक प्रताप सैनी, संजय गर्ग, सरफराज खान, पवन शर्मा, सुमित करोड़ा, कमल मक्कड़ मौजूद रहे।
नगर विधानसभा अध्यक्ष मयंक अरोड़ा ने हकीकतनगर में ध्वजारोहण किया। आजाद भारत कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहिनी शर्मा, जिलाध्यक्ष शमीम अहमद, संदीप कुमार, जमशेद अहमद ने ध्वजारोहण किया। मोहल्ला लक्खीगेट प्रथम में दोपहर 12 बजे सपा नेता खुर्रम हाशमी ने मोहल्ले के चौक पर ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर काजी शायान मसूद, अब्दुल वाहिद, हाजी फैजानुर्रहमान, बब्लू जैदी, मुन्नू खान, अनवर कुरैशी, इमरान अहसानी, डॉ. तारिक जमाल, मोहम्मद आजम सिद्दिकी रहे।

भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक डाक्टर एमएल गर्ग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वैशाली, मनोरमा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। बसंत विहार स्थित पतंजलि योग पीठ में भी ध्वजारोहण किया गया।

गुरुद्वारा रोड स्थित कलाल क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर सभी ने रक्तदान की शपथ ली। ग्राम संभालका जुन्नारदार में डाक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में विधायक जगपाल ने ध्वजारोहण किया। बामियान बुद्ध विहार अंबेडकर पुरम में बुद्ध शिक्षा संस्थान के संरक्षक ज्ञान चंद आजाद ने ध्वजारोहण किया।

सहारनपुर। विभिन्न औद्योगिक एवं व्यापारिक संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। उन्होंने कार्यालयों पर झंडारोहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी दिनचर्या में से थोड़ा वक्त निकालकर देश के लिए भी चिंतन करे तो हमारे पूर्वजों की कुर्बानी सफल हो जाएगी। इसके बाद संगठन की नई टीम का गठन किया गया।

 इसमें शिवकुमार गौड़ को पुन: अध्यक्ष, अशोक छाबड़ा को महामंत्री, परमजीत बत्रा को कोषाध्यक्ष, संजय मल्होत्रा को चेयरमैन, वीपी गुप्ता को संरक्षक और सरदार मुख्तार सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। केएल  ठक्कर, यशपाल मैनी, राजकुमार मक्कड़, मुकुंद मनोहर, विमल विरमानी, केएल अरोड़ा आदि ने भी विचार रखे।

संचालन दलजीत कोचर ने किया। राजीव अग्रवाल, संजय जैन, सुनील अनेजा, त्रिभुवन, अतुल मित्तल, दीपक बंसल, दिनेश सेठी, महेंद्रपाल बत्रा, डीके बंसल, विनोद गुबंर, सुधीर बडडू, शरद भार्गव आदि रहे। उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने लिंक रोड स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया।  महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान ने झंडारोहण किया।

प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर, विजय गुप्ता, दीपक भार्गव, अश्वनी अरोड़ा, केतन विरमानी, पंकज बजाज, यशपाल त्रेहन, बालमुकुंद माहेश्वरी आदि रहे। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया।  महानगर अध्यक्ष विवेक चावला, महामंत्री सुरेंद्र मोहन चावला और कोषाध्यक्ष एसके दुआ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राजेंद्र गुप्ता, एसके दुआ, आरके मल्होत्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें