फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तापमान तो घटा, उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Sun, 09 Jun 2024 03:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पिछले दिनों की अपेक्षा तापमान में गिरावट आई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर के समय बादल छाए, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 40.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले चार दिनों की अपेक्षा कम है। पिछले दिनों तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तापमान घटने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर एक बजे तक लू चली। इसके बाद आसमान पर कुछ देर के लिए बादल छाए, लेकिन उसके बाद भी धूप निकल गई। इसके बाद उमस भरी गर्मी रही, जो लोग जरूरी कामों से घर के बाहर निकले, उन्होंने गर्मी से बचाव को खुद को सूती कपड़ों से ढका हुआ था। बाजारों में भी ग्राहक कम ही नजर आए। वहीं, महानगर सहित जिले भर में कई संस्थाओं ने शीतल जल के शिविर लगाए हुए हैं। ताकि ठंडा पानी और शरबत पीकर राहगीरों को राहत मिल सके।
उधर, महानगर में कई बार कुछ-कुछ देर के लिए बिजली कट भी लगे। कई इलाकों में कम वोल्टेज की वजह से कूलर, पंखे और एसी नहीं चल सके। ऐसे में लोगों को घर में भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ आंधी चलेगी। गर्मी से लोगों को अभी राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें