फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विदेश में अपने हुनर की छाप छोड़ रही जिले की खेल प्रतिभाएं

विज्ञापन
जोनी कुमार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के युवा खेलों में अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ रहे हैं। छोटे गांवों से निकलीं खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपने हुनर की छाप छोड़ रही हैं। अभाव के बावजूद भी इनके हौसलों में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

ऋतु ने एथलेटिक्स में गाडे़ झंडे
गांव साल्हापुर निवासी ऋतु दिनकर एथलेटिक्स में अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ रही है। मध्यम दूरी की यह धाविका अत्यंत ही गरीब परिवार से थी। गांव साल्हापुर के रामधन क्लब से ऋतु ने अपनी प्रतिभा को निखारा। वर्ष 2008 में जूनियर नेशनल चैंपियन बनी। इसके बाद 2015 में दक्षिण कोरिया में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में 800 मीटर, 1500 मीटर में प्रतिभाग कर भारत का नाम रोशन किया। बेहतर खेल प्रदर्शन के बूते ही उन्हें भारतीय डाक विभाग में नियुक्ति मिली।
हॉकी टीम में उप कप्तान है महिमा
तीतरों क्षेत्र के ग्राम कलसी की बेटी महिमा चौधरी भारतीय हॉकी टीम में उपकप्तान की जिम्मेदारी निभा रही है। वह वर्तमान में इंडियन आयल कारपोरेशन में ए ग्रेड अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। महिमा चौधरी ने हॉकी के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत को कई प्रतियोगिताओं में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। कलसी निवासी सतीश चौधरी की तीन बेटियों में महिमा चौधरी दूसरे नंबर की बेटी है। उसकी दो बहने जूडो और छोटा भाई रेसलिंग की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग में दम खम दिखा रहा वैभव
गांव मीरपुर मोहनपुर निवासी अनिल स्वामी का बेटा वैभव पिछले तीन साल से वेटलिफ्टिंग में अपना दम खम दिखा रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व वैभव का चयन मध्य प्रदेश के जबलपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज में हो गया था। इसके बाद उसने भुवनेश्वर उड़ीसा में होने वाले राष्ट्रीय युवा प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीता और अभी हाल ही में पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उसका चयन औरंगाबाद महाराष्ट्र कैंप के लिए हुआ है।
ऐरोबिक में नेशनल चैंपियन है जोनी
गांव साल्हापुर निवासी जोनी कुमार ऐरोबिक (जिमनास्ट) में वर्ष 2017 से लगातार नेशनल चैंपियन है। वर्ष 2012 में वर्ल्ड एरोबिक चैंपियनशिप बुल्गारिया में और वर्ष 2017 में मंगोलिया में एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। सबसे अधिक समय तक लगातार एरोबिक में नेशनल चैंपियन बने रहने वाला जिले का एकमात्र खिलाड़ी है। वर्तमान में जोनी भारतीय सेना में तैनात है।

वैभव स्वामी- फोटो : SAHARANPUR

महिमा चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें