फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Action: NIA ने दारुल उलूम देवबंद में पढ़ रहे रोहिंग्या शरणार्थी को उठाया, पूछताछ के लिए साथ ले गई

Wed, 22 Jun 2022 06:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद से बुधवार को एनआईए की टीम ने दारुल उलूम मदरसे में पहुंचकर रोहिंग्या शरणार्थी को हिरासत में ले लिया। टीम पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
एनआईए की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रोहिंग्या शरणार्थी को उठाया है। बताया गया कि देवबंद के मदरसा दारुल उलूम जकरिया में पढ़ रहे रोहिंग्या शरणार्थी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एनआईए की टीम छात्र को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजीबुल्लाह पुत्र हबीबुल्लाह (19) सोविता फरिका राज्य अरकान म्यांमार का रहने वाला है। वह पिछले करीब एक माह से मदरसा दारुल उलूम जकरिया में प्रवेश लेकर कक्षा छह की पढ़ाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें: सायमा हत्याकांड: पिता ने गला दबाया और जुबेर ने गोली मारी, दो बेटियों के सिर से छीना मां का साया, खौफनाक थी वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को एनआईए की टीम ने मदरसे में पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई। हालांकि स्थानीय पुलिस ने किसी भी जानकारी से इनकार किया है। वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि एनआईए ने खुफिया जानकारी के बाद यह कार्रवाई की है। रोहिंग्या छात्र को टीम अपने साथ ले गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें