फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूर बस्ती में सड़क बनाने के विवाद में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के मोहल्ला नूर बस्ती में सड़क बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को शाम के समय नूर बस्ती में सड़क बनाए जाने को लेकर जमीर अहमद और बहादुर पक्ष में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और बाद इस हद तक बढ़ी कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। दोनों पक्षों के लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने जमीर अहमद की तहरीर पर बहादुर और शमशेर सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को इस मामले में बहादुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटनास्थल के नजदीक ही एक मकान पर लगे सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद हो गई, इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया। सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें