फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाल-ए-मनरेगा : फाइलों में 100 दिन काम की गारंटी, धरातल पर अधूरा रोजगार

Thu, 07 May 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वीबी जीरामजी (मनरेगा) में सरकार 100 दिनों का काम देने की गारंटी देती हैं, लेकिन जिले के 890 मतलब 17 फीसदी परिवारों को ही 100 दिन काम मिल सका, जबकि 56 फीसदी जॉब कार्ड धारकों ने पिछले वित्त वर्ष में काम की मांग की थी।
विज्ञापन

जिले में कुल 90,545 जॉब कार्ड सक्रिय हैं, जिनमें से 51,222 परिवारों को रोजगार मिला है। हालांकि, 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवारों की संख्या केवल 890 ही पहुंच पाई है। पिछले वित्त वर्ष में मुजफ्फराबाद में सबसे अधिक 12,557 जॉब कार्ड सक्रिय रहे, जबकि यहां पर 82 परिवारों ने ही सौ दिन का कार्य पूरा किया है। साढ़ौली कदीम में सर्वाधिक 7,969 परिवारों ने कार्य किया। 100 दिन का रोजगार पूरा करने में गंगोह ब्लॉक सबसे आगे रहा, जहां 202 लोगों ने कार्य किया।
वहीं, नागल ब्लॉक इस मामले में पीछे रहा, जहां केवल 10 परिवार ही 100 दिन का रोजगार पूरा किया। कार्य मांगने में साढ़ौली कदीम ब्लॉक आगे रहा। यहां पर 148 परिवारों ने 100 दिन का कार्य पूरा किया। मनरेगा में विभिन्न कार्य कराए जाते हैं। इसमें तालाब की खोदाई, मिट्टी भराई, खड़ंजा आदि शामिल है। साथ ही पौधरोपण के लिए खड्डे की खोदाई आदि भी होती है। एक परिवार का एक जॉब कार्ड बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- ब्लॉकवार स्थिति

ब्लॉक-सक्रिय जॉब कार्ड-कार्य मांगने वाले100 दिन वाले परिवार
बलिया खेड़ी-5718-2476-39

देवबंद-6153-3465-66

गंगोह-10968-7277-202

मुजफ्फराबाद-12557-7138-82

नागल-6457-3418-10

नकुड़-8315-4480-67

नानौता-5612-2702-17

पुवांरका-8000-4642-74

रामपुर मनिहारन-5651-2815-133

साढ़ौली कदीम-11884-7969-148

सरसावा-9230-4840-52

कुल-—-90545-51222-890

-
यदि कहीं पर 100 दिन का काम नहीं मिल पाया है। उसके कई कारण हो सकते हैं। मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

- प्रणय कृष्ण, प्रभारी मनरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें