नागल (सहारनपुर)। बुधवार को कस्बे में राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा की महारैली का आयोजन किया गया, इसमें मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी देश के हालात नहीं बदले हैं।
वामन मेश्राम ने कहा कि आजादी से पहले कांग्रेसी नेता जनता को गुमराह करते थे कि अंग्रेजों के जाने के बाद जनता का उत्थान होगा, लेकिन कोई हालात नहीं बदले। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की सरकार समुचित व्यवस्था नहीं कर पाई। आज भी दो लाख गांव में प्राइमरी स्कूल नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है और यदि हैं तो चिकित्सकों की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा की 41 दलों ने मिलकर राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा का गठन किया है। अब मोर्चा देश में परिवर्तन रैलियां निकालकर बहुजन समाज को जागरूक करने का काम कर रहा है। रामपुर मनिहारान प्रभारी इंजीनियर बी पी सिंह ने कहा कि हम मूल निवासी देश में समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहते हैं जिससे देश की व्यवस्था बदलें और बहुजनों को उनके अधिकार मिल सके। रैली को राष्ट्रीय महासचिव निशा मेश्राम, परविंदर सिंह, विकास पटेल, रीटा, मो. मेहरबान अली आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेश कोहली ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो. साबिर अली, प्रतिभा बर्मन, राजकुमार कर्णवाल, नाथीराम, चौधरी प्रेम सिंह, शीला, चंद किरण, गामिक अली खां, शशि कोहली, नीरज धीमान, वकार अजहर, सेठ पाल, मोहकम सिंह, मुमताज मलिक, मांगेराम गुर्जर, कृपाल सिंह, शिवकुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
वामन मेश्राम का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR