फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: औद्योगिक संगम में हुआ उद्योगों की समस्याओं पर मंथन

Tue, 16 Sep 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
सीआईएस के औद्योगिक संगम कार्यक्रम की दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते संस्था पदाधिकारी एवं अन्य । - फोटो : credit
विज्ञापन
सहारनपुर। चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज की ओर से छह दिवसीय औद्योगिक संगम कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली रोड स्थित सभागार में हुई। संवाद के पहले दिन स्टॉर्ट अप और उद्योगों के सामने आ रही समस्या पर गहनता से मंथन किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा कि विकसित राष्ट्र विजन 2047 के लिए जो लक्ष्य रखा गया है। उसमें उद्योगों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकारी विभागों और उद्योगों के बीच की दूरी को कम करने के लिए संवाद एकमात्र माध्यम है।
संस्था अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि संवाद का उद्देश्य अधिकारियों एवं उद्यमियों के बीच समन्वय स्थापित हो। संवाद से ही समस्याओं का निस्तारण होता है। इसलिए सीआईएस औद्योगिक संगम करा रही है। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी और उपायुक्त उद्योग बनवारी लाल ने विभागीय योजनाओं के विषय में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि नए उद्योगों की स्थापना के लिए आर्थिक सहायता लेने वाले उद्यमियों के प्रति बैंक सतर्कता बरता है। स्थापित उद्योगों को प्रोत्साहित करने में बैंक पूरा सहयोग प्रदान करता है। स्टांप एवं निबंधन विभाग से आए अधिकारियों ने सर्किल रेट समेत अन्य जानकारी दी। सहायक जिलाखा दी ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले उद्योगों के बारे में बताया। इस मौके पर संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एचएस चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, महासचिव बलजीत सिंह चावला, संजय गुप्ता, विजय वशिष्ठ, रवि टंडन आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें