फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सीसी रोड से दूर होगी समस्या, दस साल बाद बन रही सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शकलापुरी मार्ग पर बीते करीब दस साल से टूटी पड़ी सड़क के दिन बहुरने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बेहट रोड से शकलापुरी को जाने वाला मार्ग लोक निर्माण विभाग के स्वामित्व में आता है। बीते करीब दस साल से शंकरपुरी कॉलोनी से आगे करीब 200 मीटर का टुकड़ा ऐसे ही छूटा हुआ था, जबकि आगे काली सड़क बनी हुई थी। 200 मीटर का टुकड़ा टूटा होने के कारण लगातार हादसे हो रहे थे। कई बार ट्रैक्टर-ट्रॉली और ई-रिक्शाएं पलटी। स्थानीय लोग भी लंबे समय से टुकड़े के बनने की मांग उठा रहे थे।
अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर काम शुरू कर दिया है। 200 मीटर के टुकड़े को सीसी से बनाया जा रहा है। स्थानीय निवासी विक्रम, मनोज मलिक और संजय ने खुशी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। शकलापुरी में धार्मिक स्थल भी है, जहां श्रद्धालु जाते हैं। उन्हें बड़ी परेशानी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें