फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हादसे की वजह बन सकता है क्षतिग्रस्त पोल पर रखा ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरों। ग्राम तबर्रकपुर में क्षतिग्रस्त पोल पर रखा ट्रांसफार्मर हादसे की वजह बन सकता है। ग्रामीणों मिथुन ठाकुर, भोपाल सिंह, नितिन कुमार, विजयपाल सिंह, विक्रमसिंह, संतु, विकास कुमार, राजकुमार आदि का कहना है कि उनकी बस्ती में करीब 200 लोग निवास करते हैं, उनके लिए निगम ने गांव से बाहर 63 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर लगाया है। आरोप है कि पिछले कई माह से ट्रांसफार्मर के पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। पूर्व प्रधान नफे सिंह सहित ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से भी पोल बदलवाने की गुहार लगाई है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उधर, उपखंड अधिकारी अंकुर वर्मा का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं था। जल्द ही पोल बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें