फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार की बदमाश समझ की पिटाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। इमलिया गांव निवासी मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने युवक और एक बालक को दरांती मारकर घायल कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसे बदमाश समझकर दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के चलते उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

इमलिया गांव निवासी इसरार मानसिक रूप से बीमार है। बृहस्पतिवार की रात्रि उसने गांव के एक युवक को दरांती मारकर घायल कर दिया और उसकी बाइक छीनकर फरार हो गया। इतना ही नही वे निकट के गांव डेहरा पहुंचा और 7 वर्षीय बालक वंश पर हमला पर भी दरांती से हमला कर दिया। इससे पहले की वह भाग पाता, ग्रामीणों ने उसे डेहरा गांव में ही घेर लिया और बदमाश समझ लाठी डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाते हुए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसे गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि गांव इमलिया निवासी इसरार मानसिक रूप से बीमार था। जिसने गांव के युवक को घायल कर उसकी बाइक छीन कर फरार हो गया था। डेहरा में सात वर्षीय बालक पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बदमाश समझ उसे पकड़ लिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें