नकुड़-सहारनपुर रोड स्थित धर्मकांटे पर सांपों का जोड़ा। स्त्रोत राहगीर
नकुड़। सहारनपुर रोड स्थित एक धर्मकांटे पर एक दूसरे से लिपटे नाग-नागिन का जोड़ा करीब आधा घंटे तक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। ऑन रोड नाग-नागिन के जोड़े को देखकर मौके पर काफी भीड़ जुट गई, बावजूद इसके नाग-नागिन अपनी मस्ती झूमते रहे।
मामला सहारनपुर रोड स्थित गांव बांदूखेड़ी में लगे एक धर्म कांटे का है। सुबह करीब सवा नौ बजे धर्मकांटे पर नाग-नागिन का जोड़ा देख मौके पर लोगों भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, लेकिन एक दूसरे से लिपटा नाग-नागिन का यह जोड़ा अपनी मस्ती में झूमता रहा। लोगों की भीड़ फोटो और वीडियो बनाने में मशगूल रही। बताया जाता है कि नाग-नागिन का यह जोड़ा अपनी मस्ती में इतना मशगूल था कि लोगों वाहनों के शोर व मौके पर जमा भीड़ के बोलने का भी कुछ असर नहीं पड़ा। काफी देर बार स्वयं ही यह नाग-नागिन खेतों में चले गए।