फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में शैक्षिक और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है मकसद

विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बसे मुस्लिम आबादी बहुल गांव सैयद मजरा उर्फ महमूदपुर तिवई में इस बार समीरा पत्नी शाहवेज ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन

वह अपने कार्यकाल में शिक्षा के प्रसार के लिए गांव में इंटरमीडिएट कॉलेज की स्थापना कराना चाहती हैं, साथ ही घरों से निकलने वाले कूड़ा करकट को एक निश्चित स्थान पर एकत्र कर उसकी खाद तैयार कराकर उसे गांव के किसानों के लिए उपलब्ध कराना चाहती हैं। गांव के बुजुर्गों के लिए पार्क की स्थापना, युवाओं के लिए स्टेडियम की स्थापना इनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। ताकि गांव के युवा खेलों में अपनी प्रतिभा को निखार सकें और साथ ही सेना तथा पुलिस जैसी नौकरियों की तैयारी भी अपने गांव में ही कर सकें। इसके साथ ही वे गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नलकूप और टंकी निर्माण कराने का काम करेंगी।
प्रधान का प्रोफाइल
- तीस वर्षीय समीरा एमकाम के साथ ही बीएड भी हैं। वे गृहिणी हैं।
- उनके पति शाहवेज स्नातकोत्तर हैं और मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं।
- समीरा के पिता सहारनपुर इस्लामिया डिग्री कॉलेज के वाइस चेयरमैन हैं, तथा उनकी गिनती जिले के पुराने कांग्रेसियों में होती है।
गांव और इसकी समस्याएं
पुंवारका विकासखंड क्षेत्र की इस ग्राम पंचायत में करीब 2600 की आबादी है। गांव की सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पेयजल की किल्लत है। गांव के हैंडपंप दूषित पानी दे रहे हैं जो बीमारियों की वजह बन रहा है। यह गांव अधरंग के उपचार के लिए आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के प्रसिद्ध कर्ण नर्सिंग होम की वजह से भी दूसरे प्रदेशों में अपनी पहचान रखता है।
विज्ञापन

पाठक अपने गांव से संबंधित समस्याओं के बारे में अमर उजाला के मोबाइल फोन नंबर 9675899767 पर अथवा ईमेल saharanpurbureau@mrt.amarujala.com पर सूचना भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें