टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
सहारनपुर। सहारनपुर टैक्स बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसविन्दर सिंह अरोड़ा ने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
शुक्रवार को मवीकलां स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जसवन्दिर सिंह अरोड़ा, महासचिव राजीव खुराना, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गहलौत एवं रविन्द्र गांधी, सचिव अब्दुल रहमान एवं शुभम कालरा और कोषाध्यक्ष खलिद खान ने शपथ ली। इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष शिशिर वत्स और महासचिव कुलविन्दर सिंह राठौर ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद कोषाध्यक्ष विपुल कुमार जैन ने पूरे वर्ष की आय एवं खर्चों के बारे में बताया। इस दौरान पीयूष कुमार, विकास शर्मा, राजेश वधवा, मौहम्मद याहिया, अटल बिहारी शर्मा, एके वर्मा, मेनपाल सिंह चौहान, मनोज गोयल, संजय चौधरी, हरिओम, अनुज वर्मा, मनीष गांधी, प्रियांक शर्मा, श्रवण कुमार, रमणीक सिंह सचदेव, रीतेश बंसल, अनिल शर्मा, विनोद शर्मा, भानू प्रताप सिंह, विपिन त्यागी, आदि मौजूद रहे।