फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए गौकश और बरामद सामान।
- फोटो : SAHARANPUR
गोकशी करते तीन तस्कर गिरफ्तार, पौने दो क्विंटल मांस बरामद
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात निवादा गांव में घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान गोकशी कर रहे तीन लोगों को मौके से धर दबोचा। भागने के प्रयास में एक तस्कर का पैर फ्रैक्चर हो गया। जबकि दूसरे के सिर में चोट आईं। इन्हें अस्पताल में तर्भी कराया गया है। हालांकि गोतस्करों के पांच और साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से पौने दो क्विंटल मांस, दो तमंचे, कारतूस, दो मोबाइल और कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आठ नामजद सहित नौ के खिलाफ रिपोर्ट कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
फतेहपुर थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात ढाई बजे सूचना के बाद पुलिस ने निवादा गांव में गो तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस को देख कर तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर तीन को पकड़ लिया। जबकि पांच मौके से फरार हो गए। आरोपियों में शाह आलम पुत्र जहांगीर निवासी गांव को खुजनावर, उमरदीन पुत्र अल्लादीन एवं इरशाद पुत्र मेहरबान निवासी गांव निवादा शामिल हैं। इनमें से भागने के दौरान शाह आलम के पैर में फ्रैक्चर हो गया। जबकि उमरदीन के सिर में चोटें आईं हैं। पुलिस द्वारा दोनो को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया, जहां से शाह आलम को जिला अस्पताल भेज दिया गया। पशु चिकित्सक की जांच में बरामद मांस गोवंश के होने की पुष्टि हुई है। नमूना लेने के बाद बरामद मांस को दबवा दिया गया।
एसओ ने बताया कि फरार हुए तस्कर इरफान उर्फ दाई पुत्र यासीन कुरैशी, इसके दो बेटे शाहरुख और शोयब, अनवर पुत्र अख्तर निवासीगण गंदेवडा तथा शहजाद पुत्र मेहरबान निवासी निवादा शामिल हैं। एक अज्ञात के खिलाफ भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।