फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद बोले, डकैती का खुलासा करो

Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
खुलासे की मांग करते एमपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर क्षेत्र में लगातार हो रहीं लूट, डकैती एवं हत्या के मामलों के खुलासे के लिए सांसद राघव लखनपाल शर्मा डीआईजी से मिलकर मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचे और डीआईजी जेके शाही से लूट, डकैती की घटनाओं के खुलासे की मांग की।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर, देवबंद, चिलकाना समेत कई घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहा है। पूरे जिले में पुलिस की लचर कार्यशैली के कारण लोग दहशत में हैं। दिन दहाड़े, सरे बाजार ही बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

जबकि पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। सोमवार का चिलकाना में भरे बाजार में फायरिंग करते हुए बदमाश वहां के ज्वैलर्स राजीव गोयल की दुकान में डकैती डालकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


जबकि घटनास्थल के नजदीक ही पुलिस थाना है। उसी दिन देवबंद के प्रमुख व्यापारी अरविंद जैन के घर हुई लूट की वारदात में बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

सांसद ने 29 अगस्त को कार्पोरेशन बैंक डकैती के अभियुक्तों को  अभी तक फरार होने एवं देवबंद  के बंधन बैंक, हिमांशु अरोड़ा हत्याकांड, नानौता एवं रामपुर मनिहारन में हुई लूट, डकैती की घटनाओं का मामला भी डीआईजी के समक्ष उठाया। 

सांसद के साथ पहुंचे चिलकाना के ज्वैलर्स एवं व्यापारियों ने बाजार में पुलिस पिकेट लगवाने की मांग की। जिस पर डीआईजी ने शीघ्र ही व्यवस्था का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस कर्मियों को भी अपराधों की रोकथाम के निर्देश दिए गए। सांसद के साथ गजराज राणा, जिला मंत्री संदीप शर्मा, अमित चौधरी, मानवेंद्र भारद्वाज, सुधीर पंवार, अमित त्यागी, संदीप रावत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें