फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पांच दिन में न्यूनतम तापमान छह गुणा बढ़ा, सर्दी से राहत

Tue, 20 Jan 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन दिन की धूप ने न्यूनतम तापमान में पांच दिन में छह गुणा की वृद्धि की है। नतीजा, सर्दी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

15 जनवरी को न्यूनतम तापमान सबसे निचले स्तर 1.9 डिग्री सेल्सियस पर रहा था। अधिकतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसकी वजह से 15 जनवरी का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था, लेकिन तीन दिन से कोहरा नहीं है और सुबह से अच्छी धूप निकल रही है। ऐसे में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार की सुबह से मौसम साफ रहा और धूप समय से निकल आई। दिनभर लोगों ने धूप सेकी। कई लोगों को गर्म कपड़े तक उतारने पड़ गए।
न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। इतना तापमान दो दिसंबर यानी 50 दिन पहले रहा था। तब न्यूनतम तापमान 14.2 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है। 23 जनवरी को बूंदाबांदी होने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सात दिन का तापमान
तिथिन्यूनतम-अधिकतम
19 जनवरी-13-25



18 जनवरी-08-20.2

17 जनवरी-05-17

16 जनवरी-02-16

15 जनवरी-1.915

14 जनवरी-02-10

13 जनवरी-3.513.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें