फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति मार्च निकाल दिया भाईचारे का पैगाम

विज्ञापन
बिहारीगढ़ में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह/नकुड़/अंबेहटा/बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। गंगोह में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ईद को लेकर सर्वधर्म गुरुओं और जिम्मेदार नागरिकों के साथ शांति मार्च निकला। नागरिकों को भाईचारे का पैगाम देते हुए ईद का त्योहार मिल जुलकर मनाने की अपील की गई। जबकि जिले में अन्य जगहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर अराजक तत्वों को चेताने का काम किया।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में एसडीएम अजय कुमार और सीओ चंद्रपाल शर्मा ने धर्म गुरुओं, ग्राम प्रधानों व जिम्मेदार नागरिकों से शांति व्यवस्था कायम रखने और मिलजुलकर ईद का त्योहार सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते दी कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका को सफाई, पेयजल और चूना छिड़काव के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह, सतनाम सिंह, जोगिंद्र सिंह, पंडित राजेंद्र शर्मा, जुनेद, शराफत, सुरेंद्र पुरोहित, कासिफ कुद्दुसी, शाह मोहम्मद, संजय प्रधान, मौलाना मुस्तकीम, शाहनवाज आदि रहे।
नकुड़ में सीओ अरविंद सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से सभी त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। कोतवाल नरेश कुमार सिंह ने कहा कि ईद के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ हर जगह सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

अंबेहटा में नकुड़ कोतवाल नरेश कुमार व चौकी प्रभारी शितिज कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च पुलिस चौकी से शुरू होकर मेन बाजार एवं अनेक मोहल्लों से निकाला गया।
बिहारीगढ़ में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में थाना पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ कस्बे सहित देहात के गांव कुरड़ी खेड़ा, सतपुरा, सुंदरपुर, गणेशपुर, मोहंड, बादशाहपुर में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।

गंगोह में शांति मार्च निकालते धर्मगुरु व प्रशासनिक अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें