फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: यांत्रिक खंड ने हाईवे से हटाना शुरू किए बिजली के खंभे

Wed, 18 Feb 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
बेहट रोड पर खंभे ​शिफ्ट करते मजदूर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। आखिरकार यांत्रिक खंड ने हाईवे से बिजली के खंभे हटाना शुरू कर ही दिया। हालांकि खंभे हटाने की गति धीमी है, लेकिन अब चौड़ीकरण का कार्य गति से चलने की संभावना जगी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सहारनपुर शहर में विधायक उमर अली के घर से गंदेवड़ तक 39 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कर रहा है, लेकिन बिजली के खंभे चौड़ीकरण में बाधा बन रहे थे, जिनको हटाने के लिए यांत्रिक खंड को करीब 8.5 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। धनराशि देने के महीनों बाद भी यांत्रिक खंड द्वारा खंभे नहीं हटाने से कार्य बाधित था। इसी प्रकार फतेहपुर से कलसिया तक करीब 30 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य भी खंभे नहीं हटने की वजह से प्रभावित था। इसके लिए करीब दस महीने पहले 2.5 करोड़ रुपये यांत्रिक खंड को दिए जा चुके हैं।
खंभों के कारण दोनों मार्गों के चौड़ीकरण में आ रही बाधा को लेकर अमर उजाला ने 15 फरवरी के संस्करण में 11 करोड़ खर्च, फिर भी रुक गया काम शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। नतीजा यह रहा कि यांत्रिक खंड ने खंभों को हटाना शुरू कर दिया है, लेकिन खंभों को हटाने की गति बेहद धीमी बताई जा रही है, क्योंकि हाइवे पर करीब 600 खंभे हैं, लेकिन एक दिन में मुश्किल से 20 से 25 ही खंभे हटाए गए हैं। यदि यही स्थिति रही तो खंभे हटाने में एक महीना गुजर जाएगा। इससे कार्य लेट होगा।
विज्ञापन


खंभे हटाने का काम तेजी से चल रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले 20 दिन में उन खंभों को हटा दिया जाएगा, जो ज्यादा अंदर हैं और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे हैं। चूंकि लंबा हाइवे है ऐसे में थोड़ा समय लगेगा ही।
विज्ञापन

-आरडी त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, यांत्रिक खंड, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें