फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर की आवासीय कॉलोनी ही है बदहाल

विज्ञापन
- विष्णु दत्त, पंत विहार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सुविधाएं मुहैया कराने और विकास के नाम पर नगर निगम टैक्स वसूलता है, मगर नागरिकों को दुश्वारियां मिल रहीं हैं। आलम यह है कि जिस कॉलोनी पंत विहार में नगर निगम महापौर संजीव वालिया का आवास है, वह भी बदहाल है। कॉलोनी की सड़कें जर्जर हो रहीं हैं, नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर भरा है तो पार्क की भी दुर्दशा हो रही है। इसको लेकर कॉलोनी वासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

पंत विहार कॉलोनी सर्किट हाउस पर बसी है। कॉलोनी में जहां पर महापौर संजीव वालिया का आवास है, वहां तो सीसी रोड बनी है, लेकिन उसके अलावा कॉलोनी की कई सड़कों में जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा सीवरेज सिस्टम भी ठीक नहीं होने से नालियां बंद हैं, जिस कारण नालियों का गंदा पानी रास्ते पर फैला रहता है। इस कारण मच्छरों का भी प्रकोप है।
कॉलोनी में रहने वाले विष्णु दत्त, अर्पित, सुनील और पंकज आदि का कहना है कि कॉलोनी की समस्याओं के बारे में नगर निगम के अधिकारी संवेदनहीन बने हैं। कहने को नगर निगम के अधिकारी शहरभर में भ्रमण कर व्यवस्था ठीक कराने के दावे करते हैं, लेकिन इस कॉलोनी की हर स्तर पर अनदेखी हो रही है। कॉलोनी में शिव मंदिर के निकट स्थित पार्क भी बदहाल है। इसमें लगे झूले टूटे हुए हैं और गेट भी टूट गया है, जिसे बांधकर रोका गया है।
विज्ञापन

कॉलोनी के बाहर मुख्य मार्ग पर जलभराव
पंत विहार के बाहर मुख्य मार्ग (सर्किट हाउस रोड) का भी बुरा हाल है। यहां पर ओजपुरा की पुलिया से करीब 200 मीटर तक नाली बंद हो चुकी है और गंदा पानी सड़क पर भरा हुआ है। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ऐसी ही स्थिति उससे आगे गलीरा मोड़ के निकट की भी है।
पंत विहार काफी पुरानी कॉलोनी है, इसकी नालियां नीची पड़ गई हैं, इसलिए नालियों को ऊंचा करते हुए निर्माण जल्द होगा। इस कार्य पर 46 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसकी टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। पार्क की मरम्मत आदि कार्य की जिम्मेदारी ठेकेदार की है, जो पांच साल के लिए है। पार्क भी ठीक कराया जाएगा। - संजीव वालिया, महापौर, नगर निगम

- अर्पित, पंत विहार- फोटो : SAHARANPUR

- पंकज, पंत विहार- फोटो : SAHARANPUR

- सुनील, पंत विहार- फोटो : SAHARANPUR

-- पंत विहार में जर्जर सड़क- फोटो : SAHARANPUR

- पंत विहार में नाली ओवरफ्लो होने पर रास्ते पर भरा गंदा पानी- फोटो : SAHARANPUR

- पंत विहार के बाहर सर्किट हाउस मार्ग पर भरा नाली का गंदा पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें