कारोबार की खबर के फोटो- दुकान लगे जैकिट और गर्म कपड़ें।
- फोटो : सांकेतिक
सहारनपुर। सर्दी शुरू हो चुकी है। अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान भी लगातार कम रहा है। शनिवार को देहात में कोहरा भी रहा। ऐसे में महानगर में गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है। दुकानों पर ब्लेजर, जैकेट, स्वेटशर्ट, फुल टी शर्ट सज गई है। शुरुआती दौर में हल्के गर्म कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। सहागल का सीजन भी शुरू हो गया है। बाजार में इस बार कंपनियों ने खासकर बच्चों के लिए नए डिजाइन की ड्रैस उतारी है। इसके अलावा युवक-युवतियों के लिए ट्रैंडी गर्म कपड़े हैं। इनमें अधिकतर जैकेट की मांग है। इसके अलावा वूलन टीशर्ट, गर्म शर्ट, हॉफ जैकेट, फुल जैकेट की 70 से अधिक वैरायटी है।
शादियों और दिसबंर-जनवरी की सर्दी के लिए लोग भी अभी से खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक महिलाओं के लिए भी इस बार खास ब्लेजर आए हैं। इसके अलावा वूलन स्कर्ट, हॉफ कोट के कई डिजाइन है। सुबह के समय पारा कम होने से वूलन ट्रैक सूट की मांग भी अधिक हो रही है।
यह काफी आरामदायक और हल्की सर्दी के लिए फायदेमंद है। कारोबारियों को भी इस बार सर्दी के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।