नानौता में पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराते श्रद्वालु
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित शनि धाम में विधि-विधान के साथ हवन-पूजन कर पंचमुखी हनुमान जी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
शुक्रवार को शनि जयंती के अवसर पर पंडित रमेश चंद शर्मा के दिशा निर्देशन में कमेटी अध्यक्ष हरियाणा के बराड़ा निवासी देवेंद्र राणा, डॉॅ. रामकुमार पुंडीर, उर्मिला देवी, वंदना चौहान, सुधीर राणा, डॉ पूनम पुंडीर, ईशु, यक्ष, रविंद्र कुमार, रमेश राणा, अंजना राणा आदि श्रद्धालुओं ने हवन-पूजन कर विधि-विधान के साथ दक्षिण मुखी पंच मुखी हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। गौरतलब है कि आज ही के दिन वर्ष 2016 में मंदिर में भगवान शनिदेव जी महाराज सिद्धपीठ की स्थापना हुई थी। मान्यता है कि सिद्धपीठ के समक्ष सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होती है। मनोकामना पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं द्वारा यहां भंडारा भी दिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर कमेटी द्वारा सीमित लोगों के साथ किए गए हवन-पूजन में मास्क और सोशल डाटेंसिग का पालन किया गया। रामभूल सिंह, संजय वीर राणा, नराताराम राणा, प्रदीप पुंडीर, दिनेश सिंह, वरुण शर्मा, राजू पाल, रेणु, अंजू, काम सिंह आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।