फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान महावीर जयंती पर्व पर नहीं निकालेंगे शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर 25 अप्रैल को इस बार कोरोना काल की वजह से शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी और ना ही कोई सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। यह निर्णय लेकर जैन समाज के लोगों ने कहा है कि जैन तीर्थंकर महावीर स्वामी ने जियो और जीने दो का संदेश दिया था, जो आज विश्व में प्रासंगिक बन चुका है। इस सिद्धांत पर आचरण एवं आत्मसात करने की नितांत आवश्यकता है। लिहाजा लोगों को अपने घरों में रहकर दीप प्रज्ज्वलित कर, सर्व कल्याण की कामना करते हुए महावीर जयंती मनानी है।
विज्ञापन

जैन समाज सहारनपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने बताया कि यह निर्णय शीर्ष कमेटी के पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु महावीर स्वामी ने जियो और जीने दो का संदेश दिया। यही संदेश पूरे विश्व में प्रासंगिक बना हुआ है। इसी के चलते कोरोना काल में इस बार शोभायात्रा एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन नहीं किए जाएंगे। ताकि कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। हम सभी को स्वयं भी सुरक्षित रहना है और समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को भी सुरक्षित रखना है। इसलिए स्वयं सुरक्षित रहते हुए तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए महावीर स्वामी की जयंती नगर के समस्त जैन मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए मंत्रोच्चार के मध्य शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाई जाएगी। सभी अपनी पूजा-प्रार्थना के मध्य विश्व कल्याण एवं शांति, प्राणी मात्र के आरोग्य, वैश्विक कोरोना महामारी के अतिशीघ्र संपूर्ण भूमंडल से चले जाने की मंगल कामना करेंगे।
जैन समाज सहारनपुर के संरक्षक राकेश कुमार जैन ने कहा कि प्रत्येक श्रावक अपने आवास एवं मंदिरों में जैन धर्म की ध्वजा एवं समुचित प्रकाश की व्यवस्था कर, सभी धर्मों के लोगों को विश्व बंधुत्व की भावना का संदेश दें। न्यूनतम नौ बार नवकार मंत्र की आराधना करें। इसी में सबका हित है। इस निर्णय का सीए अनिल जैन, संरक्षक चन्द्र जैन, कुलभूषण जैन, अजय जैन सहित समस्त पदाधिकारियों ने समर्थन किया और किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करना कोरोना काल में सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें