गंगोह। सांगाठेड़ा गांव में तीन मासूम बच्चों और पत्नी की हत्या करने वाले योगेश का आपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला है। पांच लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने, मारपीट, वसूली और धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज थे।
हालांकि कुछ मामलों में दोषमुक्त हो चुका था, लेकिन इन सबके बीच बड़ा सवाल यह है कि जिस व्यक्ति का ऐसा आपराधिक इतिहास रहा हो उसे असलहे का लाइसेंस किस आधार पर मिला। अगर 2013 में लाइसेंस मिल भी गया था तो उसके बाद केस दर्ज हुआ तो निरस्तीकरण की कार्रवाई क्यों नहीं हुई। चर्चा तो यह भी है कि भाजपा नेता होने के चलते सत्ता के प्रभाव की वजह से लाइसेंस पर कभी सवाल नहीं उठे।