फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को भेजेंगे हत्याकांड की रिपोर्ट

Tue, 25 Mar 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह/तीतरों। सांगाठेड़ा गांव में हुए हत्याकांड के मामले में बसपा पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। बसपा जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के लोगों को इस अमानवीय घटना की भर्त्सना करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने कहा कि वह सांगाठेड़ा के ग्रामीणों के साथ खड़े हैं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से अपील की कि कोई भी वकील ऐसे निर्दयी हत्यारे की पैरवी न करें और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने में सहयोग करें। बसपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस हत्याकांड की पूरी रिपोर्ट तैयार कर बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारी मायावती को सौंपेंगे, ताकि उचित कदम उठाए जा सकें। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह के साथ कैराना लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्रीपाल राणा, नरेंद्र सिंह ओलरी, सुनील शर्मा महंगी, अरविंद जागियान और ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

सीज किए मकान की सुरक्षा में लगी है पुलिस
तीतरों। योगेश के घर सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ ही हत्यारोपी के मकान में सीज गए साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए दो पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। उधर, दिन भर योगेश रोहिला के मकान की गली में सन्नाटा पसरा रहा है। इतना ही नहीं पड़ोसियों के मकानों के दरवाजे भी पूरी तरह बंद रहे है। महिलाओं बबली, सुनीता आदि का कहना था कि नेहा और मासूम बच्चों की हत्या के बाद से हर शख्स व्यथित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें