फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजधज कर छलनी में किया पति का दीदार, खोला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में करवाचौथ पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। शाम के समय हुई बारिश और बादल की वजह से विवाहिताओं को चांद का दीदार करने में दिक्कत आई। चंद्रोदय के समय विवाहिताओं ने अर्घ्य देने के साथ ही दीपक जलाकर आरती उतारी और छलनी में पति का चेहरा देखने के बाद व्रत खोला।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही सजधजकर महिलाएं तैयार हो गई। व्रत रखने के बाद करवाचौथ व्रत की कथा सुनी और बायना निकालकर परिवार की बुुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। शाम के समय बारिश के बाद बादल छाए रहने पर चांद के दीदार करने को महिलाओं को परेेशान होना पड़ा। इसलिए महिलाओं ने आठ बजकर आठ मिनट पर चंद्रोदय के समय पूरब दिशा में अर्घ्य देने के साथ दीपक जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद पति का चेहरा छलनी में देखने के बाद व्रत खोला।
सामूहिक रूप से की पूजा अर्चना, मंदिरों पहुंचकर लिया आशीर्वाद
करवाचौथ पर महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भी पूजा अर्चना की। आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में विवाहिताओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ व्रत की कथा सुनी। सर्व प्रथम महिलाओं ने श्रद्घाभाव से भगवान श्री गणेश, भगवान शंकर, मां गौरी की पूजा अर्चना की। प्रभु को तरह-तहर के व्यंजन अर्पित किए गए। इस दौरान सोनम शर्मा, एकता, उमा शर्मा, शिवानी मित्तल, रश्मी सैनी, रीतू सिंघल मौजूद रही। वहीं, आफिसर कॉलोनी में सरिता प्रधान, सीमा सिंह, मुनेश, आशा, दर्शना देवी ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। इसी तरह अनेक मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्घाभाव से आराधना की गई।
विज्ञापन

सेल्फी लेने का रहा क्रेज
अपने संजना के लिए सजधज कर मंदिरों में पहुंची महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खूब सेल्फी ली और सोशल मीडिया पर अपलोड की। सोशल मीडिया पर भी करवाचौथ पर्व की धूम रही। विवाहिताओं ने अपने जीवन साथी को बधाई देते और आशीर्वाद लेते हुए की फोटो अपलोड की।

करवा चौथ पर हरि मन्दिर में पूजा अर्चना करती सुहागने- फोटो : SAHARANPUR

करवा चौथ पर हरि मन्दिर में पूजा अर्चना के दौरान सेल्फी लेती सुहागने- फोटो : SAHARANPUR

करवा चौथ पर हरि मन्दिर में पूजा अर्चना करने आती सुहागने- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें