फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिले 38 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग को 38 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मिले हैं, जिनका परिणाम दो दिन पहले ही जारी हुआ है। सोमवार से शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू हो गया है, जो नौ दिसंबर तक चलेगा। हालांकि पहले दिन अभ्यर्थी अपने कागज पूरे करने ही में लगे रहे।
विज्ञापन

जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के करीब 60 पद हैं, जिनके लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अभी आधा परिणाम जारी किया गया है, जिसमें सहारनपुर में 38 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती किए जा रहे हैं। पहले सभी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन का कार्य किया जा रहा है, जो सोमवार से शुरू कर दिया गया है। यह कार्य नौ दिसंबर तक चलेगा। यदि कोई अभ्यर्थी नौ दिसंबर तक रिपोर्ट नहीं करता है तो यह माना जाएगा कि अभ्यर्थी इस प्रशिक्षण के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में उसकी उम्मीदवारी स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। सोमवार को कई अभ्यर्थी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए पहुंचे थे, मगर सत्यापन से पहले अभ्यर्थियों का मेडिकल प्रमाण पत्र भी चाहिए। ऐसे में ज्यादातर अभ्यर्थी पहले दिन मेडिकल आदि बनवाने तथा अपने कागज पूरे करने में जुटे रहे। ऐसे में मात्र एक ही अभ्यर्थी के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो सका है। नौ दिसंबर के बाद अभ्यर्थियों का छह माह का प्रशिक्षण होगा, जो जिला महिला अस्पताल में होगा। प्रशिक्षण विभाग के उच्चाधिकारियों और प्रवक्ताओं की मौजूदगी में शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों से तीन साल का अनुबंध किया जाएगा। यदि तीन साल के बीच में कोई अभ्यर्थी अपना पद छोड़ता है तो उसे ढाई लाख रुपये जमा कराने होंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पद के लिए 38 अभ्यर्थियों का चयन सहारनपुर के लिए हुआ है। इनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन नौ दिसंबर तक होना है। सत्यापन के लिए सोमवार को भी कई अभ्यर्थी पहुंचे हैं। - डॉ. प्रवीन कुमार, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें